जम्मू-कश्मीर : पुलवामा में एक घर से हथियार और गोला-बारूद बरामद, एक गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने एक व्यक्ति को उसके घर से हथियार और गोला-बारूद बरामद करने के बाद गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को त्राल के लुर्गम इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया था।

उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान बशीर अहमद के घर से एक कलाशनिकोव रायफल, दो मैगजीन और 56 गोलियां बरामद की गईं। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। 

ये भी पढ़ें : चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक में भाग लेने धनखड़ लंदन रवाना 

संबंधित समाचार