चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक में भाग लेने धनखड़ लंदन रवाना 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ब्रिटेन के सम्राट चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक समारोह में भाग लेने के लिए शुक्रवार सुबह लंदन रवाना हो गये। उप राष्ट्रपति सचिवालय ने यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि धनखड़ के साथ उनकी पत्नी डा. सुदेश धनखड़ भी गयी हैं। धनखड़ पांच और छह मई को लंदन में हाेने वाले चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। 

ये भी पढ़ें : जमीनी विवाद में एक ही परिवार के 6 लोगों की गोली मारकर हत्या, मचा कोहराम

संबंधित समाचार