मेरठ: 2017 से पहले युवाओं के हाथों में थे तमंचे, अब टैबलेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कूड़े के ढेरों से थी शहरों की पहचान, भाजपा सरकार में हो रही स्मार्ट सिटी, मेयर व अध्यक्ष के लिए मंच से मुख्यमंत्री ने मांगी वोट

मेरठ, अमृत विचार। निकाय चुनाव के दूसरे चरण ने रफ्तार पकड़ ली है। पहले चरण का मतदान होने पर शुक्रवार को सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ मेरठ के जिमखाना मैदान में रैली को संबोधित करने पहुंचे। मंच से सीएम ने सपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि पहले कि सरकार में माफिया राज करते थे।

परंतु, सूबे में भाजपा की सरकार आने से जनता चैन की नींद सो रही है। पहले युवाओं के हाथों में तमंचे होते थे। परंतु, आज टैबलेट युवाओं के हाथों में है।  सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को मेरठ के मेयर प्रत्याशी और अध्यक्ष प्रत्याशी के लिए जनता से वोट मांगने पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन पहुंचा यहां से वह कार द्वारा जिमखाना मैदान पहुंचे। कहा कि 2017 से पहले माफिया रंगदारी वसूलते थे, लेकिन आज गले में तख्ती लटकाकर समर्पण कर रहे हैं।

गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि यह अवसरवादी नहीं बल्कि अराजकता वादी गठबंधन भी है। कहा कि इसलिए आपके पास आया हूं, याद कीजिए यदि 2017 में नगर निगम पर भाजपा का बोर्ड लगा होता तो मेरठ भी सबसे अच्छे स्मार्ट सिटी में होता। उत्तर प्रदेश की पहचान आज राष्ट्रवाद के रुप में हो रही है। माफिया नहीं, अब कांवड़ यात्रा, महोत्सव उत्तर प्रदेश की पहचान बन गई है। 

मेरठ से शुरू होगी सुशासन की क्रांति, मंच से किया सोतीगंज का जिक्र
मेरठ। रैली के दौरान अपने संबोधन में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 10 मई को सभी क्रांति दिवस के रूप में मनाते हैं। 1857 की क्रांति मेरठ से शुरू हुई। अगले दिन 11 मई को मतदान है और जनता एक नई क्रांति लाकर इसे सुशासन की क्रांति ला सकती है। कहा कि सोतीगंज मेरठ पर दाग था।

सपा, रालोद, कांग्रेस की दी हुई यह पहचान थी। लेकिन, भाजपा ने इस दाग को हटाया है। आज, हाइवे, एयरपोर्ट, आईआईटी बड़े स्तर पर बनाए जा रहे हैं। मेरठ से दिल्ली की दूरी कम हुई है। अगले साल मेरठ से दिल्ली के लिए रैपिड शुरू हो जायेगी। मेरठ से रैली को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री बुलंदशहर व इसके बाद गाजियाबाद में रैली को संबोधित करेंगे।

ये भी पढ़ें : चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक में भाग लेने धनखड़ लंदन रवाना 

संबंधित समाचार