Etawah: दूल्हे को आया मिर्गी का दौरा, दुल्हन बोली- ऐसे लड़के से नहीं करूंगी शादी, फिर घंटो चली मान-मनौव्वल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में दूल्हे को मिर्गी का दौरान आने पर लौटी बारात।

इटावा के बसरेहर थानाक्षेत्र के बनकटी खुर्द में शादी समारोह के दौरान दूल्हे को मिर्गी का दौरा आने पर दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। काफी देर तक चली मान-मनौव्वल के बाद बारात बैरंग लौट गई।

इटावा, अमृत विचार। बसरेहर थाना क्षेत्र के ग्राम बनकटी खुर्द में शादी समारोह के दौरान ही रंग में भंग पड़ गया। हुआ यूं कि सात फेरे लेने का वक्त आने पर दूल्हा को मिर्गी का दौरा आ गया। दूल्हा मंडप में ही गिर पड़ा। दुल्हन ने जब देखा कि दूल्हे को मिर्गी आती है तो उसने सात फेरे लेने से इंकार कर दिया। काफी देर तक दोनो पक्षों में मान मनोव्वल चलती रही। दुल्हन के सात फेरे न लेने पर बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई।

बनकटी खुर्द के ऐबरन सिंह ने बताया कि उनकी बेटी लक्ष्मी की शादी औरैया जिले के सारी गांव के रोहित पुत्र राजेंद्र सिंह के साथ तय हुई थी। उस समय उन्होंने कोई भी ऐसी बात नहीं बताई थी जिससे कि हम लोगों को शादी करने से ऐतराज हो और दो मई की शाम बारात हमारे घर पर आई जिसकी हमने आव भगत की और कुछ देर बाद जयमाला का प्रोग्राम भी हुआ।

मंडप में जब सात फेरों रस्म की जा रही थी उसी दरमियान दूल्हा बने रोहित को दौरे पड़ने लगे और वे वहीं गिर पड़ा,जब उसकी बीमारी के बारे में पूछा गया तो मालूम पड़ा वह मिर्गी के मर्ज से पीड़ित हैं और फेरो के दौरान उसे मिर्गी का दौरा था जो उन लोगों ने हम लोगों ने पहले नहीं बताया,मेरी बेटी के सामने जब उसे मिर्गी का दौरा आया तो उसने शादी से साफ इनकार कर दिया। दुल्हन ने बताया कि उन्होंने कभी भी अपनी इस बीमारी का कोई भी जिक्र नहीं किया। इतनी बड़ी बात छुपाकर धोखा किया है।

दुल्हन की ने जानकारी देते हुए बताया कि शादी की रस्म चल रही थी उसी समय दूल्हे को मिर्गी का दौरा आ गया। और वह अजीब हरकते करते हुए बेहोश हो गया। जिसके बाद मेरी बेटी ने शादी से साफ इनकार कर दिया। दूल्हा और उसके पिता मेरी बेटी पर और हम लोगों पर काफी देर तक दबाव बनाते रहे और शादी करने की बात कहते रहे लेकिन हम लोग नहीं माने।

संबंधित समाचार