जयशंकर ने बिलावल को बताया आतंकी इंडस्ट्री का प्रवक्ता, बोले- PAK की किसी भी बात पर भरोसा नहीं...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। गोवा में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन की बैठक के बाद शुक्रवार को विदेश मंत्री जयशंकर ने प्रेस वार्ता की। बैठक में उन्होंने पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया। कहा कि पाकिस्तान आतंकी देश का प्रवक्ता है, आतंक के पीड़ित और साजिशकर्ता एक साथ बैठकर बातचीत नहीं कर सकते। जयशंकर ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि एससीओ बैठक में बिलावल के साथ विदेश मंत्री के तौर पर बर्ताव किया गया। 

कहा कि वह आतंकी इंडस्ट्री के प्रवक्ता हैं। पाकिस्तान की किसी भी बात पर भरोसा नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि आज के समय में पाकिस्तान की विश्वसनीयता उसके विदेशी मुद्रा भंडार से ज्यादा तेजी से घट रही है। पाकिस्तान को जी-20 और श्रीनगर से कोई लेना-देना नहीं है। उसे बताना चाहिए कि वह पीओके में अवैध कब्जा कब छोड़ रहा है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक दलों ने राजौरी मुठभेड़ में सेना के पांच जवान शहीद होने पर जताया दुख 

संबंधित समाचार