अमरोहा : सभासद प्रत्याशी की हत्या में एसडीएम के अर्दली सहित चार पर रिपोर्ट, परिजनों ने कोतवाल का किया घेराव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लोगों की पुलिस से नोकझोंक, कोतवाली के बाहर तैनात रही पुलिस

हसनपुर (अमरोहा ), अमृत विचार। सभासद पद के प्रत्याशी के परिजनों द्वारा परिवार के साथ गंगा पर आत्महत्या किये जाने की चेतावनी पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नोकझोंक के बाद परिजनों ने कोतवाल का घेराव भी किया गया। 

प्रचार के दौरान वार्ड नंबर 14 के सभासद मधुसूदन को विरोधी प्रत्याशी ने पीटकर मौत के घाट उतार दिया था। परिजनों ने हंगामा करते हुए आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की थी। विधायक के आश्वासन पर परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया था। जैसे ही शुक्रवार को शव  घर पहुंचा तो परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।

amroha

सभासद प्रत्याशी के परिजनों द्वारा पुलिस को चेतावनी दी गई कि यदि रिपोर्ट  दर्ज नहीं की गई तो वह शव के साथ ब्रजघाट पर आत्महत्या कर लेंगे। आनन-फानन में पुलिस मृतक सभासद प्रत्याशी घर  पहुंची। परिजनों ने कोतवाल का घेराव करते हुए नोकझोंक करनी शुरू कर दी। पुलिस ने सभासद प्रत्याशी के भतीजे हर्षित पुत्र विनोद की तहरीर पर एसडीएम के अर्दली चंदन व उसके पुत्र पंकज तथा एसडीएम के चालक विजय व पंकज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी भी मौके पर पहुंच गये। कड़ी सुरक्षा के बीच सभासद प्रत्याशी के शव को अंतिम संस्कार करने के लिए ब्रजघाट ले जाया गया। प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार वर्मा द्वारा बताया गया कि मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है जिसमें दो की गिरफ्तारी भी हो गई है।

ये भी पढ़ें : अमरोहा: जानलेवा हमले में घायल सभासद प्रत्याशी की मौत

संबंधित समाचार