बरेली: SSP प्रभाकर चौधरी ने महिला सिपाही समेत तीन पुलिसकर्मी को किया निलंबित
बरेली, अमृत विचार। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने लंबे समय से अनुपस्थित रहने और निर्देशों का पालन न करने ने पर महिला सिपाही समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।
मुख्य आरक्षी धर्मेन्द्र कुमार को पुलिस लाइन बरेली से 20 जनवरी को मुरादाबाद पुलिस लाइन में एक माह के प्रशिक्षण के लिए भेजा गया था, लेकिन धर्मेन्द्र वहां नहीं पहुंचा। जबकि बरेली से रवाना हो गया। 20 जनवरी से धर्मेन्द्र लगातार अनुपस्थित चल रहा है।
वहीं सिपाही दीपक कुमार 20 सितंबर 2022 को तीन दिन का अवकाश लेकर गया था, लेकिन तब से अब तक वह भी वापस नहीं आया। इसी तरह महिला आरक्षी सरिता कुशवाह 11 दिसंबर 2022 को अवकाश पर गईं थी, लेकिन अवकाश की अवधि पूरी होने के बाद भी सरिता नहीं आईं। निर्देशों को पालन न करने पर एसएसपी ने मुख्य आरक्षी धर्मेन्द्र कुमार, आरक्षी दीपक कुमार और महिला आरक्षी सरिता कुशवाह को निलंबित कर दिया है।
यह भी पढ़ें- बरेली: बगावत पड़ी भारी, निवर्तमान अध्यक्ष समेत आठ भाजपाई पार्टी से निष्कासित
