नगर निगम में भ्रष्टाचार और वीआईपी कल्चर से मुक्ति दिलाएंगे: डॉ. तोमर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मेयर बनने पर नगर निगम में भ्रष्टाचार और वीआईपी कल्चर से मुक्ति दिलाएंगे। कोई पर्ची सिस्टम नहीं होगा। मेयर की कुर्सी जनता की सेवा के लिए है। इसी मंशा के साथ कार्य होगा। यह बात सपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी डाॅ. आईएस तोमर ने शुक्रवार को शहर में जनसंपर्क के दौरान कही।

सिंधु नगर, डेलापीर, राजेंद्र नगर, इंदिरा नगर, बदायूं रोड स्थित रविंद्र नगर, शांति विहार, सिठौरा, मढ़ीनाथ आदि स्थानों पर डॉ तोमर ने जनसंपर्क किया। रात्रि में उन्होंने ईदगाह बाकरगंज में बैठक को संबोधित किया। बोले- पांच वर्षों में नगर निगम में भ्रष्टाचार के नए कीर्तिमान स्थापित हुए हैं, इसका खामियाजा आम जनता को उठाना पड़ रहा है। पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन, पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, सपा महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा यादव सूरज यादव, संजीव यादव, जफर बेग, अनुज गंगवार, प्रमोद यादव, प्रमोद बिष्ट, शिव प्रताप यादव आदि मौजूद रहे।

रामपुर बाग में डा. तोमर के कार्यालय पर पहुंची पुलिस
सपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी डा. आईएस तोमर के रामपुर बाग स्थित कार्यालय में अचानक पुलिस पहुंची। पुलिस ने कार्यालय की अनुमति संबंधी दस्तावेज मांगे। कार्यालय प्रभारी मुनीश अग्रवाल ने उन्हें अनुमति दिखाई। इस दौरान पुलिस ने कहा कि कार्यालय में भीड़ अधिक है, जबकि 100 लोगों की ही अनुमति है। इस पर मुनीष अग्रवाल ने डा. तोमर के समर्थकों के कार्यालय में आने की बात कही। पुलिस ने ज्यादा गाड़ियां होने की भी जानकारी की।

यह भी पढ़ें- बरेली: SSP प्रभाकर चौधरी ने महिला सिपाही समेत तीन पुलिसकर्मी को किया निलंबित

संबंधित समाचार