अयोध्या: निकाय अध्यक्ष पद प्रत्याशी का प्रचार वाहन सीज
बीकापुर/ अयोध्या, अमृत विचार। निकाय चुनाव को लेकर एक ओर जहां प्रचार अभियान तेज हो गया है। वहीं पुलिस की गतिविधियों ने भी रफ्तार पकड़ ली है।
शनिवार को कोतवाली पुलिस ने किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के अध्यक्ष पद प्रत्याशी का प्रचार वाहन सीज कर दिया है। बता दें कि पार्टी ने यहां अध्यक्ष पद के लिए वीरेंद्र शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया है। कोतवाल राजेश कुमार राय ने बताया कि शनिवार को चेकिंग के दौरान उनका प्रचार वाहन सीज बगैर अनुमति के संचालित पाया है। मांगे जाने पर भी चालक अनुमति पत्र नहीं दिखा सका। जिसके कारण प्रचार वाहन सीज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि चालक भी नाबालिग निकला जिसके संबंध में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। कोतवाल के उपनिरीक्षक अमित सिंह ने इस संबंध में कोतवाली में केस भी दर्ज कराया है।
ये भी पढ़ें - Video : बहराइच सड़क हादसे का CCTV फुटेज आया सामने, पांच लोगों की हुई थी मौत
