Video : बहराइच सड़क हादसे का CCTV फुटेज आया सामने, पांच लोगों की हुई थी मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

साइड से जा रहे आटो को डंपर ने मारी थी टक्कर

बहराइच, अमृत विचार। कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात को एक बजे हुए सड़क हादसे की सीसीटीवी फुटेज सामने आ गई है। लखनऊ जा रही डंपर ने तेज रफ्तार में आटो में टक्कर मारी थी। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी।

जनपद के कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ बहराइच मार्ग से हुजूरपुर जाने वाले मार्ग पर आटो सवार लोग जा रहे थे। गुरुवार रात एक बजे ऑटो से ओवर लोड होकर तिलक से वापस जा रहे लोगों को लखनऊ जा रही डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें आटो सवार लोग सड़क पर गए। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 10 लोग घायल हो गए थे। प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज निकलवाया गया है। जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि लखनऊ जा रही डंपर ने आटो में टक्कर मार दी थी।

ये भी पढ़ें -  रायबरेली: बंद करते समय टूटकर नीचे गिरा रेल फाटक का बूम, आवागमन प्रभावित  

संबंधित समाचार