रायबरेली: बंद करते समय टूटकर नीचे गिरा रेल फाटक का बूम, आवागमन प्रभावित
ऊंचाहार/ रायबरेली ,अमृत विचार। बंद करते समय रेलवे फाटक का बूम अचानक टूट कर गिर गया। जिसके कारण अफरा-तफरी मच गई। उस समय किसी तरह ट्रेन को निकाला गया ,लेकिन ट्रेन निकलने के बाद भी फाटक न खुलने के कारण आवागमन प्रभावित हुआ है ।
नगर के कोतवाली रोड स्थित रेलवे फाटक को शनिवार की सुबह लखनऊ से प्रयागराज जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस के लिए बंद किया जा रहा था। फाटक बंद करते समय अचानक फाटक का बूम टूट गया और वह नीचे गिर गया । बूम गिरने के बाद अफरा-तफरी मच गई। उसके बाद लोहे का रस्सा लगाकर किसी प्रकार ट्रेन को निकाला गया । ट्रेन निकलने के बाद भी फाटक न खुलने के कारण जाम की समस्या पैदा हो गई। घंटों वाहन जाम में फंसे रहे।
ज्ञात हो कि नगर के रेलवे क्रॉसिंग का मुख्य गेट बंद होने के कारण ऊंचाहार नगर के लोगों का आवागमन इसी गेट से होता है। गेट का बूम टूट जाने और आवागमन बाधित हो जाने के कारण सैकड़ों की संख्या में लोगों को आवागमन की सुविधा हुई है। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद सड़क से रेलवे गेट के बूम को हटाया गया। उसके बाद आवागमन बहाल हुआ है। सूचना पाकर रेलवे गेट पर पहुंची रेल कर्मियों की टीम मरम्मत का काम कर रही है।
ये भी पढ़ें - अमेठी: सेना के जवान को नशे में धुत बारातियों ने जमकर पीटा, डीजे पर गाने को लेकर हुआ बवाल
