सीतापुर: SDRF और POLICE ने चलाया जॉइंट ऑपरेशन, तीसरे दिन शारदा सहायक नहर से लापता बच्चे का शव बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, सीतापुर/ बिसवां। गुरुवार को कोतवाली बिसवां क्षेत्र के मोहल्ला दायरा निवासी रहमत का नाबालिग पुत्र राजा अपने दोस्तों के साथ शारदा सहायक नहर पटरी पर खेलने गया हुआ था कि इसी बीच शारदा सहायक नहर में डूब कर लापता हो गया था। बिसवां पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से नहर में बच्चे की तलाश शुरू की थी लेकिन बच्चे का पता नहीं चलने पर प्रभारी निरीक्षक बिसवां अनिल कुमार सिंह ने एसडीआरएफ की टीम व कोतवाली पुलिस को रेस्क्यू ऑपरेशन में लगाया। 

टीम ने शारदा सहायक नहर में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर डूबे बच्चे के लापता शव को सरैयां पुल के पास से बरामद किया। बच्चे का शव मिलने की सूचना परिजनों को मिलते ही उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को मोहल्ला दायरा निवासी राजा अपने दोस्तों के साथ शारदा सहायक नहर पटरी पर खेलने गया था। इसी दौरान वह नहर में डूब कर लापता हो गया था। शनिवार को एसडीआरएफ की टीम की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन कर बच्चे के शव को शारदा सहायक नहर में सरैयां पुल के पास से बरामद कर लिया गया है। 

ये भी पढ़ें -  बहराइच: दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 साल की सजा, 60 हजार का जुर्माना भी लगा   

संबंधित समाचार