उमेश पाल हत्याकांड: आईफोन पर 'ठाकुर' बना अतीक का बेटा, Cloud ID से जोड़े मर्डर के आरोपी
प्रयागराज, अमृत विचार। उमेश पाल की हत्या में तकनीक का इस्तेमाल हुआ और सटीक मुखबिरी के चलते कुछ ही सेकेण्ड में उनकी हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड में एक ठाकुर नाम की आईफोन पर बनाई गई क्लाउड आईडी का खुलासा हुआ है। यह ठाकुर कोई और नही , माफिया अतीक अहमद का चौथा बेटा एहजम है। जिसने वारदात में इस्तेमाल किये गए आईफोन की क्लाइड आईडी बनाई थी और इसके जरिये सभी आरोपी फेस टाइम ऍप पर आपस में बातचीत करते थे। अब पुलिस एहजम के खिलाफ भी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।
बताते चलें कि उमेशपाल की हत्या करने से पहले पूरा प्लान तैयार किया गया था। जिसके लिए अतीक अहमद के चौथे नम्बर के बेटे एहजम ने आईफोन की क्लाउड आईडी बनाई थी। जिसमे अतीक-अशरफ, शाइस्ता, वारदात में शामिल शूटरों व साजिश रचने वाले लोगों में फेसटाइम ऐप के जरिए ही आपस में बातचीत होती थी। आईफोन पर फेसटाइम एप की अलग आईडी ठाकुर यानि एहजम ने बनाई थी। उमेशपाल हत्याकांड के बाद से अतीक अहमद का यह नाबालिग बेटा बाल संरक्षण गृह में है।
हत्याकांड के पहले [email protected] के नाम से आईफोन पर एहजम की फेसटाइम आईडी बनाई गई थी। इस खेल में अतीक अहमद की फेसटाइम आईडी bade 006 और अशरफ की आईडी chote007 कोड वर्ड से बनाई गई थी। इसी तरह अतीक अहमद के वकील खान सौलत हनीफ की फेसटाइम आईडी advo10 थी बनाई गई थी। आगे की जांच में अतीक अहमद के चौथे नंबर के बेटे नाबालिग एहजम अहमद को भी पुलिस आरोपी बना सकती है।
ये भी पढ़ें - Breaking News : लखनऊ में हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ा युवक - देखें Video
