Unnao Fire : शादी वाले घर में लगी आग, घटना से मची अफरा-तफरी, तीन बकरियां जलीं व तीन लोग झुलसे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में शादी वाले में घर में आग लगी।

उन्नाव के अचलगंज थानाक्षेत्र के शुक्लापुर गांव में शादी वाले घर में आग लग गई। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना में तीन बकरियां जलीं व तीन लोग भी झुलस गए।

उन्नाव, अमृत विचार। अचलगंज थानाक्षेत्र के शुक्लापुर गांव में शादी वाले घर में खाना बनाते समय सिलिंडर से लगी आग लगने से तीन बकरियां जिंदा जल गई। आग बुझाने की कोशिश में तीन लोग भी झुलस गए। जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। सूचना पर पहुंची दमकल व पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से एक घंटे बाद आग पर काबू पाया। घटना में घर की गृहस्थी का सारा सामान, अनाज व भूसा भी जलकर राख हो गया। 

अचलगंज के शुक्लापुर निवासी कुशेहर लोधी के की बेटी सरिता की शुक्रवार को बारात आई थी। शनिवार दोपहर बारात विदा होने के बाद परिजन व रिस्तेदारों के लिए घर के बाहर खाना बन रहा था। तभी अचानक गैस सिलिंडर में लीकेज होने से आग की लपटे उठाने लगीं और छप्पर में आग लग गई। छप्पर के आग पकड़ते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

सिलिंडर निकालने के प्रयास में सरिता का भाई विनोद, सदर कोतवाली क्षेत्र के बेनीगंज गांव निवासी रिश्तेदार सुभाष, पड़री कलां निवासी एक अन्य रिश्तेदार मुकेश झुलस गए। जिन्हें एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया। आग की सूचना पर एसओ प्रशांत द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भारत गैस एजेंसी के कर्मचारियों व ग्रामीणों के प्रयासों से आग पर काबू पाया।

सूचना के एक घंटे बाद पहुंची दमकल ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। लेकिन, तब तक कुशेहर कि तीन बकरियां व पड़ोसी किशोरी की गृहस्थी, अनाज व भूसा जल चुका था। लेखपाल प्रेम प्रकाश ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने की बात कही है।

संबंधित समाचार