IPL 2023 : चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता टॉस, मुंबई इंडियंस को दिया बल्लेबाजी का न्योता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चेन्नई। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में शनिवार को यहां टॉस जीतकर मुबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। चेन्नई ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। मुंबई ने अंतिम 16 (एकादश और पांच इंपैक्ट खिलाड़ी) में दो बदलाव किये है। राघव गोयल टीम के लिए पदार्पण करेंगे जबकि ट्रिस्टन स्टब्स को भी मौका मिला है। 

दोनों टीमों की प्लेइंग-11...
चेन्नई सुपर किंग्स :
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड, डेवोन कॉन्वे, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे महीश तीक्षणा और दीपक चाहर।

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड, नेहल वढेरा, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, आकाश मधवाल और अरशद खान।

ये भी पढ़ें :  IPL 2023 : भाइयों की जंग...हार्दिक की गुजरात टाइटंस का सामना क्रुणाल की LSG से, कप्तानी कौशल की भी होगी परीक्षा 

संबंधित समाचार