UP Nikay Chunav 2023 : Kanpur Dehat में केशव प्रसाद मौर्य बोले- डबल इंजन की सरकार का लाभ उठा रही जनता
UP Nikay Chunav 2023 डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कानपुर देहात पहुंचें।
UP Nikay Chunav 2023 डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कानपुर देहात पहुंचें। इस दौरान उन्होंने कहा कि डबल इंजलन की सरकार का जनता लाभ उठा रही।
कानपुर देहात, अमृत विचार। UP Nikay Chunav 2023 सपा, बसपा समेत अन्य विपक्षी दल आईसीयू में है। इन्हें ऑक्सीजन दी तो यह जनता को ही आईसीयू पर पहुंचा देंगे। मोदी-योगी की डबल इंजन की सरकार से जनता को काफी लाभ मिल रहा है। निकाय चुनाव के बाद ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी यह बात झींझक में आयोजित जनसभा के दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कही।
उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव आगामी लोकसभा चुनाव की शुरूआत है। यदि केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार न होती तो जम्मू कश्मीर में धारा 370 नहीं हटती और न ही अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बन पाता। डिप्टी सीएम ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रदेश में करोड़ों लोगों को आवास योजना का लाभ दिया गया है। जिसके क्रम में झींझक क्षेत्र में पांच हजार लोगों को प्रधानमंत्री आवास दिए गए हैं।

कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के लिए काम किया। जिसका जनता लाभ उठा रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई को देखते हुए प्रधानमंत्री ने गरीबों को निशुल्क राशन दिया। जबकि पूर्व की सरकारों में इसकी जमकर लूट-खसोट होती थी। वहीं योगी सरकार ने माफियाओं को मिट्टी में मिलाने का काम किया है।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष व एमएलसी अविनाश सिंह चौहान, रसूलाबाद विधायक पूनम संखवार, जिला प्रभारी अशोक राजपूत, पूर्व विधायक विनोद कटियार, बब्बन शर्मा, रवि दीक्षित, केपी सिंह, रागिनी भदौरिया, जेपी सचान, हेमंत सिंह हेमू, जिला मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
