बहराइच: ग्राम प्रधान के ससुर का बिस्तर पर मिला शव, गला दबाकर हत्या करने का आरोप
महसी/ बहराइच, अमृत विचार। ग्राम पंचायत धारा ओके ग्राम प्रधान के ससुर का शव शनिवार को उनके बिस्तर पर मिला। इससे परिवार में हड़कंप मच गया। मृतक मृतक के पुत्र ने सगे भतीजे पर जमीनी विवाद में हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मुकदमा दर्ज करने की बात कह रही है।
हरदी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत दहाव की ग्राम प्रधान कृष्णावती हैं। ग्राम प्रधान के ससुर मंशाराम (78) शुक्रवार को खाना खाने के बाद अपने बरामदे में सोने चले गए। शनिवार सुबह काफी देर होने के बाद वृद्ध सोकर नहीं उठे। इस पर पुत्र ग्राम प्रधान प्रतिनिधि उदयराज पिता के पास पहुंचे तो देखा कि वह बिस्तर पर ही मृत अवस्था में पड़े हैं। शरीर पर संघर्ष के निशान हैं। वृद्ध की मौत से परिवार के लोग रोने लगे। गांव के लोग काफी संख्या में एकत्रित हो गए। गांव के लोग भी हत्या की आशंका जता रहे हैं। वृद्ध के मौत की घटना से पुलिस को अवगत कराया गया।
प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए सूचना दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि परिवार के भतीजे पर ही हत्या के आरोप लगे हैं, ऐसे में जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
जमीनी विवाद में हत्या का आरोप
मृतक वृद्धि के पुत्र उदय राज ने बताया कि कि उसके बड़े भाई कमला प्रसाद से पिता का जमीनी विवाद चल रहा है। जमीनी विवाद के चलते ही कमला प्रसाद के बेटे उमेश और विमलेश ने पिता की देर रात को गला दबाकर हत्या कर दी।
जान से मारने की दे चुका है धमकी
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि उदय राज ने बताया कि अधिक जमीन लेने के चक्कर में भाई कमला प्रसाद से पिता का काफी दिनों से विवाद चल रहा है। जमीनी विवाद में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के भतीजे वृद्ध को जान से मारने की धमकी भी दे चुके हैं। लेकिन परिवार के लोग अनसुना कर देते थे।
ये भी पढ़ें - Breaking News : लखनऊ में हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ा युवक - देखें Video
