प्रयागराज: चुनावी रंजिश में AAP कार्यकर्ता को पीटा, आईसीयू में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। आप आदमी पार्टी (AAP) के एक कार्यकर्ता को कुछ युवकों ने किसी बात को लेकर बुरी से पीट दिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी। घटना के बाद घरवालों ने घालय बेटे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां आईसीयू में उसका ईलाज चल रहा है। 

जानकारी के मुताबिक मुट्ठीगंज के रहने वाला अभिषेक साहू आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता है। वह वार्ड नंबर 97 के पार्षद प्रत्याशी आनंद अग्रहरी के समर्थक रहा है। निकाय चुनाव में कुछ लोगों से कहासुनी हो गयी थी। शुक्रवार को वह मोहल्ले में ही क्रिकेट खेल रहा था। उस दौरान स्थानीय कुछ युवकों ने उसपर बैट से हमला बोल दिया और बुरी तरह से मारपीटकर घायल कर दिया। घटना के बाद सभी मौके से भाग गए थे। 

घटना के बाद घरवालों ने अभिषेक को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है। बड़े भाई बासू ने बताया कि मोहल्ले में शुक्रवार को वह क्रिकेट खेल रहा था। उसी समय कुछ लोगों ने उसे बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी मुट्ठीगंज थाने में दी गयी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर पूछताछ की है। घटना की तहरीर दी गयी है। फ़िलहाल अभी तक मामले में कोई कार्रवाई नही की गई है।

यह भी पढ़ें:- अयोध्या: जिलाधिकारी और सीडीओ के हाथों हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के टॉपर हुए सम्मानित

संबंधित समाचार