रायबरेली: Facebook पर हिंदू बनकर युवक ने की महिला से दोस्ती, फिर अचानक घर पहुंचकर किया दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शिवगढ़ (रायबरेली) अमृत विचार। बिहार प्रांत के एक युवक ने हिंदू नाम से फेसबुक आईडी बनाई और क्षेत्र की एक विवाहित महिला से दोस्ती कर ली। उसके बाद अचानक महिला के घर पहुंचे युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। बिहार प्रांत के बेनीबाद निवासी सनाउल्लाह ने शिवम नाम से फेसबुक पर अपनी आईडी बनाई थी।

इस दौरान उसकी दोस्ती शिवगढ़ थाना क्षेत्र के एक विवाहित महिला से हो गई। दोनों में चैटिंग होती रही और चैटिंग के दौरान काफी नजदीकियां बन गई। उसके बाद शुक्रवार को युवक युवती के घर पहुंच गया। जब युवती को यह पता चला इसने हिंदू नाम से फेक आईडी बनाई है, तो उसने युवक से भाग जाने के लिए कहा। उसके बाद वह युवक नहीं माना और घर में अकेली पाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला के चीखने चिल्लाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया। 

महिला का पति लखनऊ के एक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन का काम करता है। सूचना पाकर रात में उसका पति भी गांव पहुंच गया। उसके बाद कोतवाली पहुंची पीड़िता ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके युवक को गिरफ्तार कर लिया है। थाना अध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने बताया कि दुष्कर्म का मामला दर्ज करके युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें:-बच्चों को शिक्षा के साथ स्वास्थ्य का उपहार देने की तैयारी में योगी सरकार, लखनऊ के तीन स्कूलों में शुरू हुई योजना

संबंधित समाचार