UP Nikay Chunav 2023: Kannauj में बृजेश पाठक ने कसा तंज, बोले- कांग्रेस ने किया भ्रष्टाचार, सपा ने बनाए माफिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक कन्नौज पहुंचें।

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक कन्नौज पहुंचें। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार किया। जबकि सपा ने माफिया बनाए। उत्तर प्रदेश में गुंडे माफिया जान की भीख मांग रहे। इसके साथ ही उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

कन्नौज, अमृत विचार। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया तो समाजवादी पार्टी ने पूरे प्रदेश में गुंडे-माफिया की फौज तैयार कर दी। अब स्थिति यह है कि गुंडे-माफिया जान की भीख मांग रहे हैं। योगी सरकार में भ्रष्टाचार, अपराध व अपराधियों को लेकर जीरो टालरेंस की नीति है, जिसके चलते पूरे प्रदेश में अपराधियों का सफाया हो रहा है। इनको पोषित करने वालों के पेट में अब दर्द हो रहा है। 

शनिवार को नुमाइश मैदान में आयोजित जनसभा में यह बात प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कही। उन्होंने कहा कि जब आप बाजार में सामान लेने जाते है, तो अच्छी वस्तु ही खरीद कर लाते है। जिस प्रकार घड़ा खरीदने से पहले कई बार बजाकर व पानी भरकर देखा जाता है। उसी प्रकार निकाय चुनाव में भी सही प्रत्याशी का चुनाव करें, तभी नगर का विकास होगा।

उन्होंने सभी भाजपा प्रत्याशियों को जिताने का आह्वान किया। इससे पहले जिले की प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी, पूर्व राज्यमंत्री एवं विधायक अर्चना पांडेय, कैलाश राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य, जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, रामवीर कठेरिया, जीतू तिवारी, अशोक गुप्ता, मयंक गुप्ता, देवेन्द्र देव, मयंक गुप्ता, मुखलाल पाल, नीरज मिश्रा, संजू गुप्ता, रामकुमार पाठक, सुशील दुबे, आंचल गुप्ता, दीपू गुप्ता, शिवम राज वर्मा, मानव गुप्ता, अनुराग गुप्ता ने डिप्टी सीएम का स्वागत किया। 

गरीब बेटी की शादी के लिए दिए चांदी का मुकुट

जनसभा में स्वागत सम्मान के दौरान डिप्टी सीएम को दो चांदी के मुकुट पहनाकर स्वागत किया गया था। जनसभा के बाद डिप्टी सीएम ने चांदी के दोनों मुकुट भाजपा पदाधिकारियों को लौटा दिए और कहा कि इन मुकुट से गरीब बेटियों की शादी में चांदी के आभूषण बनवाकर मदद की जाए।  

संबंधित समाचार