कमल खिलाओ जोरों से पीलीभीत बचाओ चोरों से- राज्यमंत्री
पीलीभीत, अमृत विचार। भाजपा प्रत्याशी डा. आस्था अग्रवाल ने मोहल्ला बागगुलशेर खां में राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के साथ जनसम्पर्क अभियान के अन्तर्गत डोर टू डोर सभी से सम्पर्क किया और भारतीय जनता पार्टी को एक जुट होकर जिताने हेतु जनता से अपील की।
राज्यमंत्री ने बताया कि जनता भाजपा को पूरी तरह समर्थन दे रही है। जनता में पूर्व के किए गए विकास कार्यों को लेकर बहुत रोष है। बीते सालों में अगर नगर में समस्याओं को गंभीरता से लिया जाता तो आज ये नगर इतना पिछड़ा नही होता। विपक्षी तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं लेकिन जनता इन सबका मुह तोड़ जवाब देगी।
भारतीय जनता पार्टी जल्द नगर के लिए अपना घोषणापत्र के माध्यम से व्याप्त समस्याओं से नगरवासियों को निजात दिलाएगी और नरक पालिका को एक आदर्श नगर पालिका बनाएगी। भारतीय जनता पार्टी की जीत होने के बाद सबसे पहले नगर की मूलभूत समस्याओं का निराकरण कर विकास किया जाएगा।
2014 से पहले के भारत में और आज 2023 के भारत मे बहुत परिवर्तन हुआ है। जनसंपर्क के दौरान एक नारा दिया कमल खिलाओ जोरों से पीलीभीत बचाओ चोरों से जनसंपर्क अभियान में नगर मंडल की टीम जिला के पदाधिकारियों के साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- Pilibhit: भ्रष्टाचार से खफा अधिवक्ताओं ने तहसीलदार पर लगाए गंभीर आरोप, किया हंगामा
