शाहजहांपुर: भाजपाइयों ने निकाली बाइक रैली, सीएम योगी की सभा को लेकर किया लोगों को जागरूक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार: भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर की ओर से रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर विशाल जनजागरूकता बाइक रैली निकाली गई। रैली को मेयर पद की भाजपा प्रत्याशी अर्चना वर्मा ने पार्टी का झंडा दिखाकर रवाना किया।

 मोटरसाइकिल रैली मुख्यमंत्री के सभा स्थल खिरनीबाग रामलीला मैदान से शुरू हुई और सदर बाजार, बहादुरगंज, घंटाघर, चौक, चारखंभा, केरूगंज, रोशनगंज, पुराना जिला अस्पताल, जेल मार्ग होते हुए वापस खिरनीबाग मैदान में ही संपन्न हुई। जागरूकता रैली को पार्टी मेयर पद की प्रत्याशी अर्चना वर्मा ने भाजपा का झंडा दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को बहुत सावधानी बरतने की भी हिदायत दी, ताकि जोश में किसी को चोट न पहुंच जाए। रैली में युवा मोटरसाइकिलों पर सवार होगा पार्टी के झंडे लहराते हुए और नारेबाजी करते हुए लोगों को मतदान के लिए जागरूक कर रहे थे। इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन डीपी सिंह, ब्लाक प्रमुख राजाराम, अवधेश दीक्षित, अनिल मालवीय, अभिषेक सागर, अक्षत पांडेय आदि का सहयोग रहा।

ये भी पढ़ें - शाहजहापुर: सपा का रहा नारा, खाली प्लाट हमारा- ब्रजेश पाठक