बरेली: क्षेत्र के विकास के लिए सबसे पहले सड़क बनवाऊंगा- अशोक अरोड़ा
बरेली, अमृत विचार। नगर निगम वार्ड-51 से निर्दलीय प्रत्याशी अशोक अरोड़ा ने शनिवार को शांति नगर, शिकारपुर, सुंदरासी और ततारपुर क्षेत्र में जनसंपर्क किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों को यह विश्वास दिलाया कि जिस प्रकार से उन्होंने पार्षद न होते हुए भी विकास कराया है, उसी प्रकार चुनाव जीतने पर विकास कराएंगे।
उन्होंने बजरंग कालोनी, गोपाल धाम, एसयू रोड और नगरिया परीक्षित क्षेत्र में भी जोरदार जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि वह सड़कों को सबसे पहले बनवाएंगे। क्षेत्र को जलभराव से मुक्ति दिलाते हुए नालियों का भी निर्माण होगा और बिजली के खंभे भी लगेंगे जिससे सभी जगह बिजली की आपूर्ति हो सके।
जनसंपर्क के दौरान अजय पांडेय, मुकेश गुप्ता, मदन पांडेय, बलवीर साहू, राजू अरोरा, डाॅ. प्रज्वल पाठक, हर्ष दुआ, विनीत कर्मा, अनिल दिवाकर, हाजी वहीद, हाजी सलीम, हाजी खुदा बख्श, अमित वाल्मिकी, कैलाश सिंह मंडल, ओपी वर्मा, उमेश यादव, संतोष, दिनेश, रामेश्वर चौबे, अशोक शर्मा, अनिल दिवाकर, कौशल तिवारी, रामवतार, रमाकांत यादव, शहाबुद्दीन, जहीम खां और क्षेत्रीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- Bareilly: चौथे दिन पोस्टल बैलेट पेपर से 72 कार्मिकों ने किया मतदान
