Bareilly: चौथे दिन पोस्टल बैलेट पेपर से 72 कार्मिकों ने किया मतदान
बरेली, अमृत विचार। राजकीय इंटर कॉलेज में वोटिंग के चौथे दिन पोस्टल बैलेट पेपर से 72 मतदान कार्मिकों ने वोट डाले, जबकि नगर पालिका समेत 10 निकायों में एक भी वोट नहीं पड़ा है।
शनिवार को मतदान के चौथे दिन नगर निगम के 52 कर्मियों ने और नगर पालिका नवाबगंज में 2, आंवला में 5, बहेड़ी में 3, फरीदपुर में 1 और नगर पंचायत रिठौरा में 2, धौराटांडा में 1, सेंथल में 1, मीरगंज में 4, शाही में 1, फतेहगंज पश्चिमी में 1 वाेट डाला गया। इसके अलावा ठिरिया निजावत खां, फतेहगंज पूर्वी, देवरनियां, रिछा, फरीदपुर, शेरगढ़, शीशगढ़, सिरौली, विशारतगंज में एक भी मतदान नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें- Bareilly: 765 मतदान कार्मिकों को मिला प्रशिक्षण, 34 रहे गैर हाजिर
