Bareilly: 765 मतदान कार्मिकों को मिला प्रशिक्षण, 34 रहे गैर हाजिर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। राजकीय इंटर कॉलेज में शनिवार को 765 कर्मियों को नगर निकाय चुनाव के मतदान की ट्रेनिंग दी गई। प्रशिक्षण के छठे दिन भी 34 कार्मिक अनुपस्थित रहे। सभी को चेतावनी दी गई है।

सहायक प्रभारी अधिकारी कार्मिक ने बताया कि शनिवार को प्रशिक्षण के छठे दिन 765 मतदान कार्मिकों को ट्रेनिंग दी गई। पहली पाली में 16, दूसरी पाली में 18 पीठासीन, मतदान अधिकारी गैर हाजिर रहे। गैरहाजिर सभी कार्मिकों को 7 मई को ट्रेनिंग में शामिल होने के लिए एक मौका दिया जा रहा है। अगर नहीं आते हैं संबंधित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: 300 बेड अस्पताल में सुविधाएं हो रहीं प्रभावित, घट रही ओपीडी

संबंधित समाचार