बरेली: 300 बेड अस्पताल में सुविधाएं हो रहीं प्रभावित, घट रही ओपीडी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सुविधाएं प्रभावित होने 300 बेड अस्पताल में ओपीडी घट रही है। शुरुआत में यहां पैथोलॉजी की समस्त जांचों के साथ एक्स-रे जांच की सुविधा भी मरीजों को मिल रही थी लेकिन अब यह सुविधाएं बंद होने से मरीजों की संख्या कम हो रही है। एक्सरे के साथ खून की जांच करने वाली मशीन खराब है।

सोमवार को ओपीडी में 806, मंगलवार को 803, बुधवार को 720, गुरुवार को 573, शुक्रवार को 320 और शनिवार को 756 मरीज ओपीडी में पहुंचे। फरवरी में ओपीडी में 1000 से अधिक मरीज पहुंच रहे थे। मार्च से मरीजों की संख्या कम होना शुरू हो गई। सीएमएस डा. भानु प्रकाश ने बताया कि जल्द एक्स-रे और पैथोलॉजी की सीबीसी मशीन दुरुस्त कराई जाएगी। जिससे मरीजों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- Bareilly: वोटर आईडी नहीं है तो न हों परेशान, कर सकेंगे मतदान

संबंधित समाचार