Bareilly: वोटर आईडी नहीं है तो न हों परेशान, कर सकेंगे मतदान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिना पहचान पत्र के वोटिंग के लिए निर्वाचन आयोग ने दिए कई विकल्प

बरेली, अमृत विचार। नगर निकाय चुनाव में वोटर आईडी कार्ड न होने पर भी मतदाता वोट डाल सकेंगे। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने पहचान पत्र के तौर पर कई दस्तावेजों का विकल्प दिया है। जिले में 11 मई को नगर निकाय के चुनाव होने हैं। कई ऐसे मतदाता हैं, जिनके पास पहचान पत्र नहीं होंगे। इसको लेकर एडीएम प्रशासन ऋतु पूनिया का कहना है कि बिना पहचान पत्र के भी मतदाताओं को वोटिंग करने का मौका मिलेगा। इसके लिए मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में होना जरूरी है। इसके अलावा बीएलओ के जरिए घर-घर पहुंचाई जाने वाली पर्ची काे साथ लाकर भी मतदान कर सकेंगे।

इन दस्तावेजों के जरिए कर सकेंगे मतदान
मनरेगा जाॅब कार्ड, बैंकों और डाकघरों की फोटोयुक्त पासबुक, स्वास्थ्य बीमा स्मार्टकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, फोटो के साथ पेंशन दस्तावेज, पब्लिक लिमिटेड कंपनी का पहचान पत्र, विधायकों, सांसदों और विधान परिषद सदस्यों को जारी सरकारी पहचान पत्र, राशन कार्ड, किसान बही, फोटोयुक्त शारीरिक रूप से अशक्त होने का प्रमाण से मतदान कर सकेंगे।

संबंधित समाचार