Lucknow Crime News: चलती स्कूटी से महिला से बाइक सवार बदमाशों ने छीना पर्स, नीचे गिरने मां-बेटे हुए घायल
लखनऊ। अलीगंज के पुरनिया में पल्सर सवार बदमाश स्कूटी से जा रहे दंपती की झपट्टा मारकर पर्स लूटने का प्रयास किया, जिसमें पीछे बैठी महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह गोद में लिए मासूम के साथ स्कूटी से गिर गई। बदमाश के दुस्साहस के चलते महिला का हाथ फैक्चर हो गया, वहीं, मासूम बच्चे का सिर फट गया। गम्भीर रूप से घायल मां, बेटे को पति ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। डीसीपी उत्तरी ने लुटेरे की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें बनाई है।
अलीगंज के बड़ा चांदगंज स्थित भिंडिया टोला निवासी नीरज मिश्रा भाजपा के युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष है आैर वकालत भी करते है। नीरज मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को उनके 12 महीने के बेटे वासू को तेज बुखार आ गया। बच्चे की दवाई लेने के लिए नीरज पत्नी रीनू अवस्थी के साथ उसकी दवाई लेने के लिए फैजुल्लागंज स्थित डा. वैभव जैन के वहां गए थे। रात करीब 10 बजे वह दवाई लेकर घर लौट रहे थे।
रास्ते में पुरनिया चौराहे से मुड़ने पर आंचलिक विज्ञान केन्द्र के पास पीछे से पल्सर बाइक सवार बदमाश उनकी बाए तरफ अपनी बाइक सटाकर रीनू अवस्थी का झपट्टा मारकर पर्स लूटने का प्रयास किया, रीनू ने पर्स का स्टेप गले में फंसाकर लटका रखा था, जिसके कारण रीनू अनियंत्रित होकर स्कूटी से बच्चे के साथ गिर गई आैर उनका हाथ फैक्चर हो गया , जबकि वासू का सिर फट गया। नीरज जबतक कुछ समझ पाते उनकी पत्नी और बच्चा घायल हो चुके थे।
नीरज के स्कूटी रोकते ही मदद के लिए राहगीर दौड़े । इसी दौरान एक जमैटो डिलीवरी मैन की मदद से नीरज मिश्रा ने पत्नी और बच्चे को कपूरथला स्थित एक निजी हास्पिटल में भर्ती कराया, जहां हालत गम्भीर देख परिजन दोनों को अपोलो हास्पिटल में ले गए। नीरज ने बताया कि लुटेरे हेलमेट लगाए था।
बाइक सवार बदमाश के दुस्साहस के चलते उनकी पत्नी का हाथ फैक्चर हो गया और बच्चे का सिर फट गया। डीसीपी उत्तरी एस. एम कासिम आब्दी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। लुटेरे की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमे बनाई गई है। आसपास की सीसीटीवी फुटेज खगांली जा रही है,जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-Honor Killing: सीतापुर में चाचा ने भतीजी की धारदार हथियार से गला रेतकर उतारा मौत के घाट
