लखनऊ: ममेरे भाई ने युवती को Whatsapp पर भेजी अश्लील तस्वीरें, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। हुसैनगंज थाने में एक युवती ने अपने ममेरे भाई समेत चार रिश्तेदारों के खिलाफ लिखित शिकायत देते हुए छेड़खानी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है। हालांकि पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।

हुसैनगंज प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उदयगंज की रहने वाली एक युवती ने ममेरे भाई आकाश कुमार और तीन परिवारिक सदस्यों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि आकाश कुमार विश्वकर्मा उसके वाट्सएप नंबर अश्लील तस्वीरें भेजता है। 

विरोध करने पर आरोपी मैसेज के माध्यम से गाली गलौज कर उसे जान  से मारने की धमकी देता है। युवती ने अपनी मां को ममेरे भाई की करतूत बताई तो आरोपी के परिजनों पीड़िता की मां को फोन पर जान से मारने की धमकी देने लगे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की गहनता से जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ें:-Lucknow: सड़क पर Thar सवार रईसजादों की गुंडागर्दी, गाड़ी ओवरटेक कर युवक को पीटा, मोबाइल भी तोड़ा

संबंधित समाचार