लखनऊ: ब्यूटीशियन ने महिला ग्राहक की हड़पी ज्वैलरी, चिनहट पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ/अमृत विचार। चिनहट थानाक्षेत्र अन्तर्गत एक महिला ग्राहक ने ब्यूटीशियन के खिलाफ लिखित शिकायत देते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि ब्यूटीशियन ने उसकी ज्वैलरी हड़प ली। पूछताछ करने पर सैलून मालिक फोन पर उससे अभद्रता करने लगा।

बस्ती जनपद के हैरया थानाक्षेत्र निवासिनी शालिनी सिंह गत 22 अप्रैल को चिनहट स्थित साईं मार्केट के लोरियर प्रोफेशनल नाम के सैलून में फेशियल करने गई थीं। सैलून कर्मी रमा ने शालिनी से सोने की चेन व अंगूठी उतारवा कर रख ली थी। फेशियल के बाद शालिनी अपने गहने लेना भूल गई। रात को उन्होंने ध्यान दिया तो उन्होंने सैलून मालिक हारून को फोन कर अपनी ज्वैलरी के बारे में पूछताछ की। 

इस दौरान सैलून मालिक शालिनी से अभद्रता करने लगा। इसके बाद शालिनी ने ब्यूटीशियन रमा के खिलाफ चिनहट थाने में लिखित शिकायत देते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि मामले की गहनता से जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: ममेरे भाई ने युवती को Whatsapp पर भेजी अश्लील तस्वीरें, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट

संबंधित समाचार