Kanpur News: तालाब में नहाने के दौरान दो बच्चे डूबे, दोनों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने शुरू की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में तालाब में नहाने के दौरान दो बच्चों की डूबकर मौत।

कानपुर के सजेती थानाक्षेत्र में नहाने के दौरान दो बच्चे तालाब में डूब गए। तालाब में डूबने के कारण दोनों की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

कानपुर, अमृत विचार। सजेती थाना क्षेत्र के घुरऊपुर गांव में बने तालाब में नहाने गए दो युवक नहाने के दौरान गहराई में चले गये। जिससे दोनों युवक गहरे पानी में डूबने लगे और उनकी मौत हो गई । स्थानीय लोगों द्वारा दोनों को डूबते देखा जाने पर ग्रामीणों द्वारा दोनों किशोरों को तालाब से बाहर निकाला गया। साथ ही परिजन दोनों को गंभीर हालत में घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

जानकारी के अनुसार सजेती थाना क्षेत्र के घुरऊपुर गांव निवासी सोनू संखवार पुत्र उजियारीलाल संखवार उम्र 17 वर्ष अपने साथी दीपक पुत्र लालता प्रसाद दिवाकर उम्र 16 वर्ष के साथ गांव स्थित तालाब में रविवार दोपहर नहाने गया हुआ था। जहां सोनू नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। सोनू को डूबता देख दीपक उसे बचाने के चलते पानी में कूद गया और वह भी गहरे पानी में चला गया। जहां सोनू को बाहर निकालने के प्रयास में दीपक भी डूब गया।

स्थानीय लोगों द्वारा दोनों को डूबता देखा जाने पर आनन-फानन में ग्रामीण तालाब में कूदे और दोनों को गहरे पानी से निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर लाए। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। वही सूचना पर पहुंची सजेती पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ।

संबंधित समाचार