Fatehpur News : ललौली कस्बे में 12 घंटे तक लगा जाम, रेंगते रहे वाहन, राहगीरों का छूटा पसीना
फतेहपुर के ललौली कस्बे में 12 घंटे तक लगा जाम।
फतेहपुर के ललौली कस्बे में 12 घंटे तक लगे जाम से वाहन सवार जूझते रहे। बांदा-कानपुर हाइवे में वाहनों के बढ़ जाने से रफ्तार भी धीमी हुई।
फतेहपुर, अमृत विचार। बांदा कानपुर हाइवे में ललौली कस्बे में 12 घंटे जाम ने वाहन चालकों समेत राहगीरों का पसीना छुड़ा दिया।हाइवे की सड़क में क्षमता से अधिक वाहनों के आवनगमन ने वाहनो की रफ्तार धीमी कर दिया है।
फतेहपुर और बांदा जनपद को जोड़ने वाले दतौली यमुना पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने से दतौली यमुना पुल से भारी वाहनों के आवागमन पर प्रशासन द्वारा रोक लगाकर भारी वाहनों को बहुआ कस्बे से रूट डायवर्जन कर ललौली से चिल्ला पुल होकर बांदा जनपद को भेजा जा रहा है। लेकिन रूट डायवर्जन कर देने से बांदा कानपुर हाइवे में भारी वाहनो ट्रक, डंफरो का दबाव अधिक हो गया है।
जिससे आये दिन जाम की स्थित बनी रहती है। बीते शनिवार की रात 8 बजे से रविवार सुबह 8 बजे करीब 12 घंटे भारी वाहनों ट्रक, डम्फर ,ट्रेलर समेत चार पहिया वाहन और बसे जाम में फंसी रही। जिससे वाहन चालकों समेत राहगीरों ने पसीना छोड़ दिया। ज्ञात हो कि 7 अप्रैल से प्रशासन द्वारा किया गया रूट डायवर्जन वाहन चालकों समेत स्थानीय लोगो और राहगीरों के लिए सिरदर्द बना हुआ है।
वहीं बहुआ कस्बे,गौरी,बंधवा और ललौली में रुक रुककर जाम लगने की समस्या अभी भी बनी हुई है। वहीं भारी वाहनों समेत छोटे वाहन वाहन भी रेंगते रहे, ललौली कस्बे में बीते शनिवार की रात 8 बजे से रविवार की सुबह 8 बजे तक भारी वाहनों समेत कानपुर बांदा रुट की बसें रेंगती हुई नजर आयी। सुबह 8 बजे किसी तरह जाम खुल सका।
बहुआ से ललौली रोड में ट्रक डंफरो का ट्रैफिक अधिक हो जाने की वजह से चार पहिया, टेम्पो,बाइक सवारों का निकलना दूभर है।दिन रात भारी वाहनों का रेला निकलने से जमकर सड़क किनारे धूल उड़ने से स्थानीय दुकानदारों, राहगीरों और ग्रामीणों का हाल बेहाल है।
