VIDEO: बरेली पहुंचे सीएम योगी, विपक्ष पर साधा निशाना...जानिए क्या कहा?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली अमृत विचार। सीएम योगी आज बरेली पहुंचे। कड़ी सुरक्षा के बीच जनसभा को संबोधित किया। शाहजहांपुर में सभा को संबोधित करने के बाद करीब साढ़े चार बजे बरेली पहुंचे। उनकी सुरक्षा में कड़े इंतजाम किए गए। मुख्यमंत्री के पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

सीएम योगी ने कहा कि भारत की अपनी अलग पहचान बन गई है। अब अगर किसी देश पर संकट आता है तो अन्य देश भारत से काफी उम्मीदें करते हैं। हमारा देश उनकी मदद करता है। आज भारत वैश्विक शक्ति के रूप में उभरा है। कहा कि भारत है जो 9 साल पहले अपनी पहचान के लिए मोहताज था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के आने से देश बदल चुका है। उत्तर प्रदेश का युवा अगर कहीं और जाता था, तो उसके बारे में अन्य देश की बहुत ही गलत भावना रहती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में युवाओं के हाथ में तमंचे थमाए जाते थे, जबकि डबल इंजन वाली भाजपा सरकार में उन्हें टेबलेट दिए गए। ताकि डिजिटल इंडिया की थीम पर वो अपराधी नहीं बल्कि आत्मनिर्भर बन सकें। कहा कि पहले यहां के नेता गोकशी कराते थे, लेकिन भाजपा शासन में गौ सेवकों को प्रोत्साहित किया जाता है और गोवंश की रक्षा की जाती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने कहा कि केवल भाजपा सरकार में ही विकास संभव है। स्मार्ट सड़कें और चमचमाती स्ट्रीट लाइटों की रोशनी समेत शुद्ध पेयजल व बेहतर सफाई व्यवस्था आने वाले दिनों में समाज के हर तबके को मिलेंगी। क्योंकि भाजपा जाति या क्षेत्र के आधार पर नहीं बल्कि सबका साथ-सबका विकास की राजनीति करती है और यह तभी संभव है जब नगरीय निकाय चुनाव में आप वोट करेंगे।

महापौर पद के उम्मीदवार उमेश गौतम को एक बार फिर से महापौर बनाए। साथ ही उन्होंने कहा कि  केवल महापौर के जिताने से जीत पक्की नहीं होगी इसके लिए सभासदों को भी जिताना है तभी भाजपा अपने महापौर  पद की जीत पक्की मानेगी। अब अपराधी अपराध करने से डर रहे हैं वह या तो भूमिगत हो गया उन्होंने अपराध छोड़ दिया है। अपराधियों में बुलडोजर का खौफ साफ दिखाई दे रहा है। प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित महसूस कर रही हैं। लगातार शहर के विकास कार्य होने से इसका स्वरूप बदल गया है जहां पहले सड़कों पर गड्ढे होते थे वहां अब बढ़िया सड़क है। लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं।

योगी ने अपने सम्बोधन में कहा कि पिछले 9 सालों के अंदर प्रधानमंत्री ने नागरिकों की धारणा बदली है। भारत की अपनी आंतरिक स्थिति भी बदली है। भारत दुनिया दुनिया में सबसे आगे है, कोई कल्पना नहीं कर सकता। चार करोड़ लोगों को देश में गरीबों को 1- 1 आवास मुफ्त मिल जाये। 15 करोड़ युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट इंडिया के माध्यम से लाभ मिला है।

कहा कि कोरोना कॉल में 80 करोड़ गरीबों को राशन का लाभ मिला, जो आज भी मिल रहा है। अयोध्या में राम मंदिर का काम बहुत तेजी से चल रहा है। इसी वर्ष भव्य मंदिर का निर्माण होगा। 2017 से पहले यूपी में दंगे होते थे। जाति के नाम पर समाज को बांट दिया जाता था। बेटियां डर के मारे स्कूल नहीं जाती थी। व्यापारी रंगदारी देते थे। महिलाएं बाजार नहीं जाती थी। अराजकता चरम पर थी।

उमेश गौतम ने अपने लिए वोट मांगते हुए कहा कि पिछले 17 सालों में नगर निगम में विपक्ष बैठा हुआ था। तब यहां की सभी गली अंधेरे में हुआ करती थीं। पहले बरेली महानगर नहीं हुआ करती था बल्कि एक नगर हुआ करता था। अब यहाँ की सभी सड़कें चौड़ी कर दी हैं। भाजपा हर वर्ग के लिए काम करती है। कोरोना काल मे भी दो साल तक भाजपा नेताओं ने की जबकि विपक्ष के नेता घर  में दुबक गये थे।

संबंधित समाचार