अयोध्या : पुलिस पिकेट के पास हुई चोरी, चार माह बाद दर्ज हुई रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या । नगर कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ और रायबरेली हाइवे किनारे लगभग चार माह पूर्व पुलिस पिकेट के निकट हुई मिठाई की दुकान में चोरी के मामले में अब एफआईआर दर्ज हो पाई है। यह रिपोर्ट क्षेत्राधिकारी नगर से शिकायत के बाद दर्ज हुई है।

नवीन मंडी ओवरब्रिज चौराहे के निकट लखनऊ और रायबरेली हाइवे किनारे बद्रीश कुमार यादव की मिष्ठान की दुकान है। चौराहे के कोने पर ही पुलिस की पिकेट भी है। बीते 14 जनवरी की सुबह दुकान मालिक अपनी दुकान खोलने पहुंचा तो चोरी की जानकारी हुई थी। पुलिस ने मौका मुआयना किया था और रिपोर्ट दर्ज करने के लिये पीड़ित ने तहरीर पुलिस को दी थी। प्रकरण में शुक्रवार को फिर से सीओ सिटी को दिए गए प्रार्थना पत्र में नवीन मण्डी गेट रायबरेली रोड निवासी बद्रीश कुमार यादव का कहना है कि नवीन मण्डी गेट 2 के बगल व पुलिस चौकी नवीन मण्डी से मात्र 50 मीटर की दूरी पर उसकी  स्वीट्स की दुकान है। 14 जनवरी की सुबह 8 बजे वह दुकान खोलने पहुंचा तो शटर में लगे ताले की कुंडी कटी मिली, और शटर के पास दो आरी व दो पेचकस पड़े मिले। अंदर जाने पर पता चला कि कैश कांउटर समेत 65 हजार रूपये और जरूरी दस्तावेज बैंक पासबुक व चेकबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, दुकान सम्बन्धी महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब है। सीओ सिटी के निर्देश पर नगर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।

ये भी पढ़ें - बाराबंकी : एनएसजी-पैरामिलेट्री और 2500 जवान संभालेंगे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सुरक्षा

संबंधित समाचार