रामपुर पहुंची खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी की मशाल, गांधी समाधि पर पुष्प अर्पित कर युवाओं ने किया स्वागत
मुरादाबाद की ओर बढ़ने के लिए मुख्य विकास अधिकारी डा. नंद किशोर कलाल ने युवाओं को सौंपी मशाल
रामपुर, अमृत विचार। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी की मशाल रविवार को लखनऊ से चलकर रामपुर पहुंची। गांधी समाधि पर पुष्प अर्पित कर युवाओं ने मशाल का स्वागत किया। मुख्य विकास अधिकारी डा. नंद किशोर कलाल ने युवाओं को मशाल सौंपी और मशाल मुरादाबाद के लिए रवाना हो गई।
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी की मशाल का रविवार को रामपुर पहुंचने पर स्वागत हुआ। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में युवाओं ने जिला युवा अधिकारी माहे आलम ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मशाल का लखनऊ से चलकर रामपुर पहुंचने पर युवाओं का स्वागत किया। इसके बाद मशाल के साथ चल रहे युवाओं ने गांधी समाधि पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
कार्यक्रम में मुख्य विकास आधिकारी डा. नंद किशोर कलाल एवं जिला युवा अधिकारी जय सिंह ने युवाओं को मशाल सौंपकर मुरादाबाद के लिए रवाना किया। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी माहे आलम ने कहा कि खेलो इंडिया को भारत सरकार ने साल 2017 में जमीनी स्तर पर बच्चों के साथ जुड़कर भारत में खेल की भावना को पुनर्जीवित करने के लिए शुरु किया था।
खेलों के विकास के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम एक फिट और स्वस्थ व्यक्ति एक स्वस्थ समाज और शक्तिशाली राष्ट्र निर्माण का नेतृत्व करता है। खेल हमारे देश के समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण घटक हैं। कार्यक्रम में विभिन्न विकास खंडों के राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक रोहित, अमरी, सोनू, शोभित, सतेंदर, नरेंद्र, नरवीर, शुभम सागर, संजीव कुमार, कुलदीप आदि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें : रामपुर वेटरन्स की टीम ने जीती चैलेंजर्स ट्राफी, रोमांचक मुकाबले में आगरा वेटरन्स को सात रन से हराया
