अयोध्या : संतों के साथ आज 45 मिनट तक बैठक करेंगे सीएम योगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या । नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में अयोध्या सीट पर 11 मई को मतदान होना है। चुनाव को लेकर सभी दलों ने कमर कस ली है। महापौर प्रत्याशियों में कांटे की टक्कर दिखाई पड़ रही है। इसीलिए भाजपा महापौर प्रत्याशी के समर्थन में सीएम योगी एक बार फिर अयोध्या पहुंच रहे हैं। वह सोमवार को संतों से मुलाकात करेंगे। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के आवास मणिराम छावनी के सभागार में सभी प्रमुख मठ-मंदिरों के संतों के साथ लगभग 45 मिनट तक बैठक करेंगे। इसके लिए सभी महंतों को बुलाया गया है।

महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी कमलनयन दास ने बताया कि अयोध्या के प्रमुख मंदिरों के संत-महंत और महापुरुषों को आमंत्रित किया गया है। हम चाहेंगे कि अयोध्या के गरीबों की भी सभी प्रकार से रक्षा हो। यदि गरीब ही उजड़ जाएंगे तो विकास को लेकर क्या किया जाएगा। विकास तभी संभव होगा जब गरीबों का विकास होगा। हर एक गरीब उन्नति करेगा तभी राष्ट्र भी उन्नति करेगा। सीएम योगी से मुलाकात कर अयोध्या के इस प्रस्ताव को सीएम योगी के सामने रखा जाएगा। आशा है कि वह हमारी बातों को भी सुनेंगे।

ये भी पढें - अयोध्या : पुलिस पिकेट के पास हुई चोरी, चार माह बाद दर्ज हुई रिपोर्ट

संबंधित समाचार