रामपुर: 15 घंटे बाद रेत से निकाला शव, किया अंतिम संस्कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

करंट लगने के बाद परिजनों को थी रेत में दबाने से जिंदा हो उठने की उम्मीद 

DEMO IMAGE

रामपुर, अमृत विचार। अजीमनगर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक युवक करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। युवक की करंट लगने से मौत होने की पुष्टि चिकित्सकों द्वारा कर दी गई थी। लेकिन परिजनों ने उसे रेत में दबाकर जिंदा करने की ठान रखी थी। परिजनों ने युवक को करीब 15 घंटे तक रेत में दबाए रखा था लेकिन, वह जीवित नहीं हुआ।

रोते-बिलखते परिजनों ने रविवार की सुबह 5 बजे उसके शव को बाहर निकालकर अंतिम संस्कार किया। अजीमनगर थाना क्षेत्र के खिमोतिया खेड़ा गांव निवासी अनिल मोटर का तार लगाते समय करंट की चपेट में आ गया था। हालत नाजुक होने पर परिजनों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां पर देखते ही डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया था। परिजन युवक को लेकर घर आ गए और जिंदा होने की बात कहते हुए उसे रेत के गड्ढे में दबा दिया था।  करीब 15 घंटे दबा होने के बाद जिंदा नहीं हो सका। जहां रविवार सुबह पांच बजे अंतिम संस्कार कर दिया।

यह भी पढ़ें- एक नेता की हठधर्मी से स्वार-टांडा को बार-बार  झेलना पड़ रहा विधानसभा का चुनाव: भूपेंद्र

संबंधित समाचार