बरेली : 10 हजार बेटियों के खोले जाएंगे सुकन्या समृद्धि खाते

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार : भारतीय डाक विभाग की ओर से मंडल के प्रत्येक डाकघर में 10 साल से कम उम्र की अधिकतम बेटियों के सुकन्या समृद्धि खाते खुलवाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

प्रवर डाक अधीक्षक अमित दत्त ने बताया कि यह अभियान 30 मई तक चलेगा। मंडल के बरेली, पीलीभीत के 300 से अधिक डाकघरों में 10 हजार बेटियों के सुकन्या समृद्धि खाते खोलने का लक्ष्य है। इसके लिए अलग से डाक विभाग में काउंटर खोले जाएंगे।

ये भी पढ़ें - VIDEO: बरेली पहुंचे सीएम योगी, विपक्ष पर साधा निशाना...जानिए क्या कहा?

संबंधित समाचार