पीलीभीत में रोड शो नहीं, सभा करेंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीसलपुर कोतवाल को पता ही नहीं कार्यक्रम, बोले- ये एसडीएम बताएंगे

पीलीभीत, अमृत विचार: भाजपा प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार के लिए आज डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आयेंगे। शहर में रोड शो अब नहीं है, एक बरात घर में डिप्टी सीएम प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा करेंगे। उसके अलावा बीसलपुर कोतवाल देर रात तक यह स्पस्ट नहीं कर सके कि रोड शो निकलेगा या नहीं। वह तो यह कहकर टाल गए कि परमिशन तो एसडीएम साहब ही बता पाएंगे।

ये भी पढ़ें - गुलड़िया भिंड़ारा में हंगामा, निर्दलीय प्रत्याशी का आरोप- भाजपा जिलाध्यक्ष कर रहे सत्ता का दुरुपयोग 

 बता दे कि नगर निकाय चुनाव में ११ मई को जनपद में मतदान होगा। इसे लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज आ रहे है। पहले कार्यकर्म था कि बीसलपुर और पीलीभीत में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो होगा। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी जगत सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। अब डिप्टी सीएम रोड शो शहर में नहीं निकलेगा। एक बरात घर में वह सिर्फ सभा करेंगे।

उधर बीसलपुर को लेकर वहां के कोतवाल प्रवीण कुमार स्पष्ट जबाव भी नहीं दे सके। उनका कहना था कि रोड शो की परमिशन मिली या नहीं। यह तो एसडीएम बता सकेंगे। मामला गोपनीय है इसलिए कुछ ज्यादा बताया नहीं जा सकता। कुछ दूर तक वह सभा करने के लिए जाएंगे। उसकी अनुमति है। जो भी निर्देश मिलते है। उसका पालन कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें - Pilibhit: समारोह से वापस आ रही महिला को मारी टक्कर, गुस्साए लोगों ने किया पथराव

संबंधित समाचार