बहराइच: नगर निकाय चुनाव में सुरक्षा के लिए 345 जवान गैर जनपद रवाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के 345 होमगार्ड जवान चुनाव ड्यूटी के लिए सोमवार को गैर जनपद रवाना हुए। यह सभी जवान बदायूं और शाहजहांपुर जनपद में द्वितीय चरण के चुनाव में सुरक्षा प्रदान करेंगे। 

शाहजहांपुर और बदायूं जनपद में 11 मई को चुनाव होना है। दोनों जिले में 345 होमगार्ड जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। होमगार्ड जवान सोमवार को दोनों जनपदों के लिए रवाना हुए। शहर के महाराज सिंह इंटर कॉलेज में जिला कमांडेंट होमगार्ड नवोदित सिंह ने सभी जवानों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला कमांडेंड ने बताया कि बदायूं जनपद में 105 और शाहजहांपुर में 240 जवानों की ड्यूटी लगाई गई। आठ रोडवेज बसों से सभी जवान अपनी ड्यूटी के लिए रवाना हुए। इस दौरान सुभाष चंद्र, इकबाल, प्लाटून कमांडर जवरल सुनील कुमार, सहायक कम्पनी कमांडर प्रदीप मोहन सिंह, गुरु प्रकाश श्रीवास्तव, निर्मल कुमार जैन समेत अन्य शामिल रहे।

ये भी पढ़ें - Hardoi Accident : पिकअप की टक्कर से दादी की मौत, पोती हुई घायल    

संबंधित समाचार