बरेली: पति ने दिया 'तीन तलाक'...जेठ ने दुष्कर्म का किया प्रयास, फिर रास्ते में मारपीट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता ने अपने पति पर तीन तलाक देने और जेठ पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। इसको लेकर पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर इंसाफ की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता का इज्जतनगर थाना क्षेत्र के पीर बहोड़ा मोहल्ला के रहने वाले रफ्फन खान के साथ साल 2006 में निकाह हुआ था। जिनके चार बच्चे हैं। विवाहिता ने अपने जेठ की साजिश के चलते पति पर तीन तलाक देकर घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। 

पीड़िता का आरोप है कि उसके जेठ रईस खान ने एक रिश्तेदार साजिद से डेढ़ लाख रुपये मकान बनवाने के लिए उधार लिए थे। जिसके कई बार मांगने के बावजूद वापस नहीं किए। इस बीच रईस खान ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म का भी प्रयास किया, जिसका विरोध करने पर उसने विवाहिता पर साजिद के साथ भाग जाने का आरोप लगा दिया। जिसके चलते पति रफ्फन खान ने उसे 24 मार्च को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। जिसके बाद से पीड़िता देवरनियां में अपनी बड़ी बहन के साथ रह रही है। 

पीड़िता के मुताबिक वह इज्जतनगर थाने और एसएसपी के पास शिकायत दे चुकी है, लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी है कि 6 मई को जब वह अपनी बहन के साथ कचहरी जाने के लिए टैंपो का इंतजार कर रही थी। तभी वहां पहुंचे आरोपी पति रफ्फन खां और उसके जेठ रहीस खान विवाहिता और उसकी बहन के साथ गाली-गलौज करने लगे। साथ ही कोई कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। वहीं जब दोनों ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। इस दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने किसी तरह दोनों को बचाया। जिसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंच कर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इसके बाद आज फिर तलाक पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई है।

ये भी पढे़ं- बरेली: ओवरटेक को लेकर कार सवार बदमाशों ने बैंक कैशियर पर किया हमला, बाइक लूटकर हुए फरार

 

संबंधित समाचार