Banda: शराब के नशे में धुत दूल्हे को देख दुल्हन ने जयमाला डालने से किया इंकार, बोली- नशेबाज से नहीं करूंगी शादी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा में शराबी दूल्हे को देख दुल्हन ने शादी से किया इंकार।

बांदा में शराब में नशे में धुत दूल्हे को देख दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। लड़के पक्ष के द्वारा काफी मान-मनौव्वल के बावजूद लड़की ने दूल्हे के जयमाला डालने से मना कर दिया। बाद में बिना दुल्हन के बारात वापस हो गयी।

बांदा, अमृत विचार। नरैनी में शराब के नशे में दूल्हे को धुत्त देख दुल्हन ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। लड़के पक्ष के द्वारा काफी मान-मनौव्वल के बावजूद लड़की ने दूल्हे के जयमाला डालने से मना कर दिया। बाद में बिना दुल्हन के बारात वापस हो गयी।

पनगरा गांव निवासी धनीराम रैदास रविवार के दिन धूमधाम से अपने पुत्र की बारात लेकर क्षेत्र के बछेई गांव गया था। द्वारचार की रश्म के दौरान लड़की पक्ष के दरवाजे पहुची बारात में दूल्हे राजू रैदास को शराब के नशे में चूर देख दुल्हन सोनिया भड़क गई। उसने परिजनों से दूल्हे के जय माला डालने से साफ इंकार कर दिया।

मामले की जानकारी घर मे मौजूद बुजुर्ग लोगो को हुई तो उन्होंने ने लड़के के पिता धनीराम को बारात वापस ले जाने की बात कहने लगे। काफी देर तक वर पक्ष व वधु पक्ष के बीच वार्तालाप चलती रही।लेकिन बात नही बनी दुल्हन पूरी तरह से शराबी लड़के से शादी न करने की जिद पर अड़ी रही।

लड़की पक्ष से मामले की सूचना मोबाइल के जरिये डायल 112 को दी गयी। सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस ने दोनों पक्षो की बात सुन थाने पहुचने की बात कह वापस हो गयी।

संबंधित समाचार