उमेशपाल हत्याकांड: अतीक अहमद के बेटे अली को रिमांड पर ले सकती है पुलिस, होगी पूछताछ  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

5 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में नैनी जेल में है बंद

प्रयागराज, अमृत विचार। उमेश पाल हत्याकांड मामले में नैनी जेल में बंद अतीक अहमद के अली अहमद को पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। अली पर 5 करोड़ रुपए रंगदारी मांगने का आरोप है। 
 
बता दे कि बीते 24 फरवरी को धूमनगंज इलाके में दिन दहाड़े उमेश पाल और उसके दो सुरक्षा कर्मियों की गोली और बम मारकर हत्या कर दी गयी थी। इसी घटना के बाद अतीक के बेटे असद को यूपी एसटीएफ से मुठभेड़ में मार गिराया था। जबकि अतीक अहमद का बेटा अली नैनी सेंट्रल जेल में बंद है जिसके ऊपर 5 करोड रुपए रंगदारी मांगने का आरोप है। पुलिस द्वारा उमेश पाल हत्याकांड मामले में अली को अब रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है। पुलिस अली को रिमांड पर लेकर उमेश पाल हत्याकांड मामले में पूछताछ करेगी।

ये भी पढ़ें - अतीक और अशरफ की हत्या का बदला लेने के लिए सोशल मीडिया पर दी गई धमकी   

संबंधित समाचार