Mahoba : रोडवेज में युवक ने काटा हंगामा, मना करने पर पत्नी को भी पीटा, एक घंटे तक चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महोबा में रोडवेज में युवक ने काटा हंगामा।

महोबा में रोडवेज बस स्टैंड में शराब के नशे में धुत होकर हंगामा काटा। युवक ने मना करने पर पत्नी को भी पीटा। करीब एक घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

महोबा, अमृत विचार। रोडवेज महोबा में एक युवक में नशे की हालत में जमकर हंगामा काटा। हंगामा करने से मना करने पर पत्नी की सरेआम पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों के भी अभद्रता करने पर नागरिकों ने पुलिस बुला ली। युवक पुलिस से भी भीड़ गया। एक घंटे तक चले हंगामे के बाद भी मामला नहीं निपटा।

मध्य प्रदेश के जनपद छतरपुर के ग्राम खिरी निवासी रामस्वरूप अपनी पत्नी पिंकी और स्वजन के साथ किसी कार्य से मुख्यालय आया था। युवक शराब के नशे में धुत होकर राडवेज बस स्टैंड पहुंचा। तभी उसे एक वृद्धा सुखिया मिली और वह उससे बात करने लगा। वृद्धा ने कहा कि मुझे सिम दिला दो।

इस पर युवक राजेंद्र प्रताप सिंह की मोबाइल दुकान पर गया और सिम देने को कहा। दुकानदार ने वृद्धा का आधार कार्ड से सिम न देने की बात कही। इस पर युवक बौखला गया और दुकानदार को थप्पड़ जड़ दिया। इतना ही नहीं उसने लैपटॉप, फोटो कॉपी मशीन में जोर से हाथ मार दिया,और दुकानदार से लिपट गया। तभी बगल में मिठाई की दुकान किए गोविंद बीच बचाव को आया तो उसने गोविंदा के साथ भी मारपीट की।

करीब एक घंटे तक रोडवेज के सामने हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा और बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। युवक की पत्नी ने जब उससे घर चलने को कहा तो उसने पत्नी की भी पिटाई कर दी। हंगामा बढ़ता देख जागरुक लोगों ने पुलिस को फोन कर दिया और पुलिस पहुंच गई। जब पुलिस ने युवक से कोतवाली चलने को कहा तो वह पुलिस से भी भिड़ गया।

पुलिस को भी उसे कोतवाली ले जाने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। अंत में पुलिस शराबी युवक और मेाबाइल दुकानदार को कोतवाली ले गई। कोतवाल उपेंद्र ने बताया कि दोनों पक्षों से बात की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार