अयोध्या: करंट की चपेट में आकर किशोरी की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जनपद के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी की विद्युत स्पर्शाघात से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।बताया गया कि कोतवाली के मोतीगंज पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित चितई मिश्र का पुरवा जोहन गांव निवासी किशीरी प्रीति पांडेय पुत्री अजय कुमार पांडेय सोमवार सुबह करीब 9 बजे घर में …

अयोध्या। जनपद के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी की विद्युत स्पर्शाघात से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।बताया गया कि कोतवाली के मोतीगंज पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित चितई मिश्र का पुरवा जोहन गांव निवासी किशीरी प्रीति पांडेय पुत्री अजय कुमार पांडेय सोमवार सुबह करीब 9 बजे घर में झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। चौकी प्रभारी देवेंद्र राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। मामले की छानबीन की जा रही है।

संबंधित समाचार