बरेली: टाइम एंड मोशन स्टडी पर डीएम ने जारी किया आदेश
बरेली,अमृत विचार। शासन ने पढ़ाई की गुणवत्ता और लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए बेसिक स्कूलों में समय अवधि और कार्यों का निर्धारण कर दिया है। इसके बाद सोमवार को जिले के डीएम नितीश कुमार ने भी एक आदेश जारी करते हुए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों के लिए चेतवानी दी है। कहा है कि शासन …
बरेली,अमृत विचार। शासन ने पढ़ाई की गुणवत्ता और लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए बेसिक स्कूलों में समय अवधि और कार्यों का निर्धारण कर दिया है। इसके बाद सोमवार को जिले के डीएम नितीश कुमार ने भी एक आदेश जारी करते हुए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों के लिए चेतवानी दी है। कहा है कि शासन के आदेशानुसार जिस भी शिक्षक ने कार्य नहीं किया उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी कीमत पर शिक्षक या अधिकारी को क्षमा नहीं किया जाएगा।
14 अगस्त को उत्तर प्रदेश सरकार की अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने आदेश जारी करते हुए कहा था कि 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक और 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। स्कूलों में इस दौरान रोजाना 15 मिनट की प्रार्थना, सभा और योगाभ्यास होगा।
साथ ही यह भी कहा था कि शिक्षकों को हर दिन पढ़ाए गए पिछले पाठों का अध्ययन कराना होगा। न्यूनतम 240 शिक्षण दिन संचालन सुनिश्चित किया जाएगा। वहीं, बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रण वाले स्कूलों में परिषद से जारी अवकाश तालिका के अलावा स्थानीय स्तर पर जिला अधिकारी की अनुमति के अलावा किसी भी अधिकारी को कोई अवकाश स्वीकृत करने की इजाजत नहीं है। वहीं इस बार छुट्टियों में भी कटौती की गई है।
