मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा, खरगोन में पुल से नीचे गिरी बस, 15 लोगों की मौत, 25 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में मंगलवार को सुबह एक यात्री बस के पुल से गिर जाने के कारण 15 लोगों की मौत हो गयी और करीब 25 अन्य लोग घायल हो गये। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि घटना सुबह आठ बज कर करीब 40 मिनट पर हुई। बस डोंगरगांव के पास बोराद नदी के पुल से सूखी नदी में गिर गई।

मंत्री ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘ दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो गयी और करीब 25 लोग घायल हो गए।’’ उन्होंने कहा कि घायलों को खरगोन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस घटना की जांच कर रही है

ये भी पढे़ं- पीएम मोदी ने गोपाल कृष्ण गोखले और महाराणा प्रताप की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

 

संबंधित समाचार