बहराइच में एचटी लाइन टूटने से बिजली के तारों में लगी आग, हो सकता था बड़ा हादसा
मोतीपुर/ बहराइच, अमृत विचार। तहसील क्षेत्र के सर्रा कला गांव में सोमवार रात को एचटी लाइन के टूटने से आग लग गई। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे बिजली कर्मियों ने आपूर्ति कटवाकर लाइन को सही किया।
जिले के मोतीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम सर्रा कला के ग्रामीण सोमवार रात को सो रहे थे। रात 10 बजे के आसपास मंदिर चौराहे के पास एचटी लाइन टूट गई। लाइन टूटने से शार्ट सर्किट होने पर बिजली के तार में आग लग गई। इससे गांव के लोगों में अफरा तफरी मच गई। गांव के लोगों ने सूचना उपकेंद्र में दी। अवर अभियंता ने तुरंत बिजली आपूर्ति कटवाई। इसके बाद गांव में बिजली कर्मियों को भेजा गया। बिजली कर्मियों ने टूटे तार को रात में ही जोड़ा। हालांकि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। लेकिन बिजली के तार में लगी आग से गांव के लोग दहशत में दिखे। इस मामले में अधिशाषी अभियंता कृष्ण कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि तार में आग लगी थी। जिसे समय रहते काबू पा लिया गया। अगर फूस के मकान चिंगारी गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
ये भी पढ़ें - बहराइच: घर के बाहर से किशोरी को उठा ले गया समुदाय विशेष का युवक, केस दर्ज
