रायबरेली: एएसपी ने रिजर्व पुलिस लाइन का किया निरीक्षण, दिए निर्देश 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। अपर पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिंह ने मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान एवं जनमानस से उचित व्यवहार करने, अपराधों की रोकथाम एवं समाज में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन के भोजनालय, वर्दी स्टोर, शास्त्रागार, कैश कार्यालय, रेडियो शाखा, बैरिकों की साफ-सफाई, परिवहन शाखा, क्वार्टर गार्द, गणना कार्यालय, अतिथि गृह, पुस्तकालय, कैण्टीन, जिम हॉल तथा आवासीय परिसर में स्थित पार्क का निरीक्षण कर प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

ये भी पढ़ें - UP में tax free होगी 'The Kerala Story', CM योगी ने किया ट्वीट    

संबंधित समाचार