रायबरेली में बेटी को स्कूल छोड़ने जा रहे बाइक सवार पिता को ट्रक ने मारी टक्कर ,मासूम की मौत
नसीराबाद / रायबरेली, अमित विचार। पुत्री को स्कूल छोड़ने जा रहे पिता की बाइक को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे मासूम की मौत हो गई है, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हुआ है ।हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क मार्ग जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों और क्षेत्रीय विधायक ने इसी तरह समझा-बुझाकर लोगों को शांत किया है।
यह हादसा सलोन परशदेपुर मार्ग पर हुआ है। क्षेत्र के गांव पूरे बंधन का पुरवा निवासी दयाशंकर मंगलवार की सुबह अपनी बेटी आरुषि (7 वर्ष) को बाइक से लेकर टिकरिया गांव स्थित एक निजी विद्यालय में पढ़ने के लिए छोड़ने जा रहे थे । रास्ते में सलोन की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी । जिससे मासूम सड़क पर गिर गई ,और ट्रक ने उसे कुचल दिया। जिसके कारण उसकी मौके पर मौत हो गई। इस हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को खड़ा कर कर मौके से भाग गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क मार्ग को अवरुद्ध कर दिया ।
मामले की सूचना मिलते ही अमित सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे उसके बाद क्षेत्र विधायक अशोक कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच गए। विधायक और पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया है। उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। विधायक ने परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
ये भी पढ़ें -बहराइच में चोरी की बाइक और चरस समेत पकड़ा गया तस्कर
